चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि। गुरुवार शाम चतरा शहर में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे में थोड़ी मुस्कान जरूर आई। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। किसानों का कहना है कि धान रोपनी के लिए लगातार और अच्छी वर्षा की आवश्यकता है। हालांकि उनका मानना है कि केवल आधे घंटे की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाएगी और नियमित बारिश की अभी भी जरूरत है। वहीं दूसरी ओर, हल्की बारिश के बाद ही शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: डुमरांव में बारिश से लोगों के खिले चेहरे, किसानों में लौटी उम्मीदें मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र में पानी भर जाने से पैदल राहगीरों को काफी हु...