Chatra News: ज्योति युवा क्लब सबानो का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, देल्हो विजेता और चलकी रहा उपविजेता
चतरा, अक्टूबर 3 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल के सबानों गांव के फुटबॉल मैदान में ज्योति युवा क्लब सबानों के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जांगी पंचायत के देल्हो बनाम चलकी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार और रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को देखने के लिए सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो के लोकप्रिय युवा नेता मनोज चंद्रा, जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहू, प्रखंड प्रमुख रोहन साहू, झामुमो नेता संदीप कुमार और मुखिया नरेश साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: खेल से युवाओं में अनुशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.