चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी स्थित लिटिल फ्लावर अकादमी में गोस्वामी तुलसीदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डायरेक्टर आदित्य कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तुलसीदास जी महान संत और रामचरितमानस के रचयिता थे, जिनकी रचनाएं आज भी समाज को सत्य और आदर्श की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि तुलसीदास जी ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और भक्ति के बल पर महान ग्रंथों की रचना की। बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर बच्चों ने दोहे और रामायण की चौपाइयों का पाठ किया। विद्यालय ...