चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों और उनके वाहनों के कारण शहर के मुख्य मार्ग समेत कई सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आम लोगों का आवागमन घंटों प्रभावित रहा। शहर में वैसे भी अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार को 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए 12,268 अभ्यर्थियों के पहुंचने से यातायात का दबाव काफी बढ़ गया। अभ्यर्थियों के निजी वाहनों और अन्य साधनों की भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 677 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों,...