Chatra News: जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान
चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग काफी परेशान हैं। इन दिनों बमुश्किल 24 घंटे में महज 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली आने और जाने में देर नहीं लगती है। ऊपर से लोड शेडिंग और फॉल्ट दिन भर में कई बार हो रहा है। कभी-कभी तो दिन भर में अगर 7-8 घंटे बिजली मिल गई तो विभाग की मेहरबानी समझिए, नहीं तो जब सुनिए, लोड शेडिंग किया गया है।पता नहीं दिन भर में आखिर कितनी बार ये लोड शेडिंग करते हैं। विभाग के इस कारनामे से लघु कुटीर उद्योग चलाकर जीवन-यापन करने वाले लोग खासा परेशान हैं। बिजली के कारण छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। पढ़ने के समय बिजली गायब रहती है और जब लोग सोने चले जाते हैं, तब बिजली आती है। बिजली आती भी है तो वोल्टेज कभी हाई हो जाता है तो कभी लो हो जाता है। बिजली के इस उतार-चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.