चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: चतरा संवाददाता समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के कार्यों, वार्षिक ऋण योजना, क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि वित्तीय समावेशन शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाइ) के खातों में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे वित्तीय धो...