Chatra News: जिला परिषद बोर्ड की बैठक में जिप सदस्य ने प्रखंड की विभिन्न जन समस्याओं का उठाया मामला
चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। बुधवार को चतरा में हुए जिला परिषद बोर्ड की बैठक में पत्थलगड्डा जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने प्रखण्ड के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर चतरा उपायुक्त को अवगत कराया है। वहीं सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में गड़बड़ी को लेकर जांच की मांग की है। जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में बांग्ला ईंट लगाने पर आपत्ति जताया है। नावाडीह पंचायत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मोरशेरवा पहाड़ी पर डीएमएफटी मद से सुंदरीकरण कराने की मांग की है। जबकि पत्थलगड्डा के सुभाष चौक के समीप बाजारटांड़ में जर्जर शेड को लेकर उपायुक्त को अवगत कराया है और उसे जल्द ही नव निर्माण को लेकर मांग की है। जबकि प्रखंड क्षेत्र के 15वें वित्त के लाभुकों द्वारा कार्य कराए जाने पर भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उसे अभिलंब भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.