चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण उपरांत प्लेसमेंट, रोजगार में टिकाव, आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) की तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला कौशल विकास पदाधिकारी श्री रवि शंकर, चतरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रतिनिधि, अभिषेक कश्यप, प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना के तहत 02 कौशल विकास केंद्रों में ...