चतरा, नवम्बर 18 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिताझ्र2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2026 को प्रात: 09:00 बजे से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान भार दौड़, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, गुलेल, वॉलीबॉल एवं सेकोर जैसी विभिन्न पारंपरिक एवं जनजातीय खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलों को प्रोत्साहन देना, पारंपरिक खेल संस्कृति को संरक्षित करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। यह भी...