चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं सारक्षरता विभाग रांची के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 65वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 09 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के प्रथम...