चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। कृषि विभाग व आत्मा के सौजन्य से मलकपुर पंचायत के पकरिया गांव में किसानों के बीच अरहर के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य सरिता देवी ने ग्रामीण किसानों के बीच अरहर के बीज का वितरण किया। इस मौके पर बीटीएम तौसीफ आलम कृषक मित्र विशुनदेव रविदास शिशुपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि राहड़ दाल की फसल पैदा करने की यहां अपार संभावना है, यहां के किसान राहड़ दाल की फसल पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं, उन्हें आमदनी के साथ-साथ अपने घर में भी उपयोग करने की दाल प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 150 किसानों को खाद-बीज का कीट वितरित किया गया बीज वितरण के तत्पश्चात किसानों को खेती करने के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...