चतरा, अक्टूबर 2 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाए जाने वाले जिउतिया पर्व को लेकर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ी। महिलाओं की ये तैयारी तीन अक्टूबर को होने वाले जिउतिया पर्व को लेकर रहा। शुक्रवार को महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ पर्व की तैयारी शुरू की। शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में महिलायें पूजन सामग्री की खरीदारी की। जिउतिया को लेकर फल, पूजन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ी है। बाजार में सतपुतिया यहां 60 रूपये किलो बिका, वहीं पोया साग 100 रूपये, नोनिया साग 300 रूपये बिके। यह भी पढ़ें- नहाय खाय के साथ जिउतिया का तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू इतनी महंगाई के बाद भी महिलाओं ने खुब खरीदारी की। केला, सेब, ...