चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: चतरा संवाददाता शहर के जतराहीबाग स्थित लकलकवानाथ मंदिर के समीप एक गली की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। गली में जलजमाव, कीचड़ और जगह-जगह टूटे रास्ते के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गली की हालत और बदतर हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान पानी और कीचड़ से बचते हुए संकरी जगह से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। पानी निकासी नहीं होने से सड़क के किनारे की मिट्टी भी कट रही है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तस्वीर में स्कूली बच्चे जलजमाव के बीच बेहद संकरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर घरों की दीवारों के किनारे से हो...