चतरा, अगस्त 25 -- Chatra News: जमीन विवाद का निष्पादन की मांग को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर जमीन विवाद का निष्पादन की मांग को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

आत्म हत्या का किया प्रयास आत्म हत्या का किया प्रयास, छ घंटा बाद उतरा टावर से मयूरहंड प्रतिनिधि जमीनी विवाद से तंग आकर एक युवक ने सोमवार सुबह मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा चौक स्थित जियो मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक पंदनी पंचायत के लराही गांव निवासी मनोरंजन सिंह है। वह इटखोरी-हजारीबाग रोड स्थित करमा चौक के मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। टावर के ऊपरी हिस्से से लगातार कूदकर जान देने की धमकी देता रहा। सुबह करीब ग्यारह बजे चढ़ा और पांच बजे डीएसपी सुनिल कुमार सिंह के आश्वासन पर उतरा। डीएसपी ने आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सूचना...