चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि गांव के ही बद्री सिंह, उनके पुत्र सुजीत सिंह तथा पत्नी बिमला देवी ने लक्ष्मी सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में लक्ष्मी सिंह की नाबालिग बेटी को गंभीर चोटें आईं। राजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ऑक्सीजन सपोर्ट पर बेहोशी की अवस्था में चतरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी सिंह के 20 वर्षीय बेटे का चार माह पूर्व ही निधन हो चुका था। अब इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे और भय के माहौल में है। पीड़ित लक्ष्मी सिंह ने राजपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानू...