Chatra News: जमशेदपुर में वज्रपात से कान्हाचट्टी निवासी की मौत
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के सिंदुरिया नावाडीह निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपु सिंह (55), पिता स्व. रामौतार सिंह की शुक्रवार सुबह जमशेदपुर में वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह करीब 9:30 बजे वे अपनी टेंपो में बैठे थे। इसी दौरान बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से वे अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.