Chatra News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों का क्रमवार अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण कर संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.