चतरा, नवम्बर 11 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में सिमरिया प्रखंड की डाड़ी पंचायत की मुखिया अनीता देवी के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। अभियान के तहत डाडी, कटिया, चुल्लीडीह और कटिया पांडेय टोला स्थित छठ घाटों से कचरा और झाड़ियां हटाकर उन्हें पूरी तरह स्वच्छ बनाया गया। इसके साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए बड़की बागी से मानत नदी तक जाने वाली जर्जर सड़क की भी मरम्मत कराई गई। रास्ते के गड्ढों में डस्ट भरकर सड़क को समतल किया गया, ताकि अघ्र्य देने जाने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छठ पर्व को लेकर जिलेभर के घाटों और पहुंच पथो...