चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जिलेभर में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, दुर्गोत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। शाम ढलते ही शहर की मुख्य सड़कों और पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग परिवार और बच्चों के साथ पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: मंदिरों में जगमगा रही आस्था की जोत, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु पंड...