चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी प्रखंड विद्युत आपूर्ति संघर्ष समिति इटखोरी के बैनर तले पवार हाउस के सामने चोरकारी विद्युत पावर ग्रिड को इटखोरी के विद्युत से जोड़ने को लेकर "एकदिवसीय घेराव एवं धरना" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता समाजसेवी सह पूर्व मुखिया श्याम प्रसाद सिंह ने की । गरिमामय उपस्थिति जिप सदस्य श्रीमती सरिता देवी की रही । कई घंटों तक धरना कार्यक्रम चला धरना कार्यकम में वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी । इस दौरान जेई तरुण कुमार ने स्कूटिव राकेश सिंह से दूरभाष पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम प्रसाद सिंह से करवाई स्कूटिव ने कहा कि कुछ कारणों से धरना स्थल पर नहीं आ पाया उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि चोरकारी पवार ग्रिड से इटखोरी विद्युत से जोड़ने की निविदा प्रकिया में है जल्द ही आपलोगो क...