Chatra News: चुनावी पाठशाला की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री सुनील प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुधवार को आयोजित होने वाली चुनावी पाठशाला की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।बीडीओ ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियरों को चुनावी पाठशाला के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारियां मिल सकें। बैठक में चुनावी पाठशाला के आयोजन, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- P...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.