चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के सभागार भवन में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने स्वास्थ सहिया, बीटीटी सहिया साथी , एएनएम के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल ने की इस मौके पर बीपीएम मारूफ भी उपस्थित थे । मौके पर प्रभारी ने एएनएम स्वास्थ्य सहिया ,बीटीटी , सहिया साथी के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें संस्थागत प्रसव, टीकाकरण , बंध्याकरण आयुष्मान भारत कार्ड समेत अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इस मौके पर बड़ी संख्या में बीटीटी एएनएम सहिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...