चतरा, अगस्त 25 -- Chatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त चतरा संवाददाता हंटरगंज पुलिस ने हंटरगंज के भोंदल गांव से 24 अगस्त को अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो कथित तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 9 किलो 150 ग्राम गांजा, ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया है। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार व बाजार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहित कुमार को भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के समीप उसकी सफेद रंग की हुंडई ...