चतरा, नवम्बर 26 -- चतरा न्यायालय में संविधान दिवस का आयोजन Chatra News: चतरा विधि संवाददाता । व्यवहार न्यायालय चतरा के सभागार में गुरूवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साहू के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशगण, न्यायालय कर्मी और डीएलएसए कर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इसके बाद संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांतों पर ...