Chatra News: चतरा में वन विभाग ने अवैध कत्था भट्ठी तोड़ी, 40 किलो गीला कत्था जब्त
चतरा, नवम्बर 22 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। वन संपदा की सुरक्षा और अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को राजपुर वन प्रक्षेत्र के बन्दा सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे कत्थे के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में राजपुर रेंज, चतरा सदर रेंज और लावालौंग रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम शामिल थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बन्दा सुरक्षित वन के भीतरी इलाके में दबिश दी, जहां अवैध रूप से कत्था बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से लगभग 40 किलोग्राम गीला कत्था बरामद कर जब्त किया है। इसके साथ ही वन क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध भट्ठियों और कत्था निर्माण में प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.