चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। शहर के पत्थलदास मंदिर से गुरुवार की दोपहर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पारंपरिक रीति-रिवाज और बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रथयात्रा पत्थलदास मंदिर से निकलकर पुराना पेट्रोल पंप, केसरी चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के जयकारे लगाए। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा राह। रथ के आगे-आगे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब,...