Chatra News: चतरा में बारिश से कई घरों के बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त
चतरा, जुलाई 3 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला में गुरुवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज गरज-चमक और बारिश के साथ आई आंधी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में बिजली संबंधी परेशानियां भी खड़ी कर दीं। तेज बिजली कड़कने के दौरान कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज की स्थिति बनने से बल्ब, पंखे तथा अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गए। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। शुक्रवार सुबह मौसम पूरी तरह सुहावना रहा। ठंडी हवा और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य से अधिक चहल-पहल देखी गई। हालांकि दिन ढलने के साथ मौसम में फिर बदलाव आया और शाम के समय हल्की उमस महसूस होने लगी, जिससे लोगों को गर्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.