Chatra News: चतरा में नये जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने पदभार ग्रहण किया
चतरा, जुलाई 3 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण धनबाद जिले के गोविंदपुर डाइट में प्राचार्य के पद पर हो गया है। उनके स्थान पर कंचन कुमारी को चतरा का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त डीईओ कंचन कुमारी ने बुधवार को निवर्तमान डीईओ दिनेश कुमार मिश्रा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- शालिनी बनीं नई डीएसई, दिनेश बने डायट प्राचार्य यह भी पढ़ें- Bagaha News: शिक्षा विभाग में हुआ प्रशासनिक फेरबदल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.