चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो 20 जुलाई को चतरा स्थित डीएमएफटी हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से सभी युवा, महिला एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी का पट्टा पहनकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सम्मेलन में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएलओ के कार्यों में सहयोग करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गुरूवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी पारसनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य संदीप कुमार सिंह, हिरा निषाद तथा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी ने संयुक्त रूप से...