चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति, नोटिस निर्गत करने तथा सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षकों ने बताया कि दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नोटिस जारी करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक यह भी पढ़ें- प्रखं...