चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले के 12 चयनित स्थानों पर सुबह 11 बजे सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्या भारती द्वारा संचालित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, दीभा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसहभागिता, बैनर, साक्ष्य प्रस्तुति और प्रमाणीकरण सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। विद्यालय के भैया-बहनों और आचार्य वृंद ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन का अभ्यास भी किया। यह भी पढ़ें- ब्राइटलैंड स्कूल मं नमामि भारतम्, कार्यक्रम आज, तैयारी पूरी प्रधानाचार्य ने कहा कि वंदे मातरम् ...