चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। उड़सू रोड के बाद अब चंद्रगुप्त कोल परियोजना से बुकरू होते टंडवा केरेडारी मुख्य रोड से कोयले की ट्रांसपोर्टिग आरंभ हो गयी है। शनिवार को चंद्रगुप्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष दास ने फीता काट कर इस नये रोड का उद्घाटन किया। बताया गया कि चंद्रगुप्त से दो तरफ से कोयले की ट्रांसपोर्टिग होगी। इसमें उड़सू और बुकरू होते होगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी सुशी ने दोनों ओर नयी सड़क का निर्माण किया है। दोनो तरफ से कोयले की ट्रांसपोर्टिग आरंभ होने से सीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस लिया है।इस मौके पर सुशी इंफ्रा कंपनी के जीएम आर एस यादव समेत बड़ी संख्या में आसपास के रैयत मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...