चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकद राशि, पीतल के बर्तन तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पीड़िता मानव देवी, पति भोली साव ने बताया कि गुरुवार की रात वह पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वहीं उनके पुत्र व पुत्रवधू परिवार सहित गांव स्थित दूसरे मकान में थे। शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज अलमारी और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए गए थे।मानव देवी ने बताया कि चोर करीब 80 ग्राम स...