चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गोसाईडीह में सतर्कता जागरुकता अभियान 2026 के तहत बुधवार को गोसाईंढी गांव में एक विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया के गोसाईडीह शाखा के शाखा प्रबंधक श्याम लाल और सतर्कता अधिकारी हिमांशु गर्ग द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण को अपनाकर ही समाज और देश में स्थायी विकास और समृद्धि लाई जा सकती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सत्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट...