चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गेरुआ पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण करने अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम पहुंचे और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी वंचित मतदाता हैं, उनका नाम नियमानुसार मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करें और वैसे लोगों को चिन्हित करें जिनका नाम अब तक सूची में नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व है, इसलिए सभी मतदाताओं को मताधिकार से जोड़ना प्रशास...