Chatra News: गेंदरा मुख्य सड़क के निर्माण ग्रामीणों ने लगाया अनियमित्ता का आरोप
चतरा, अगस्त 13 -- Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि गेंदरा मुख्य सड़क से उपेंद्र गंझु के घर तक बन रहे पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। घटिया निर्माण व अधूरे कार्य के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पथ पर पुल निर्माण होने के बाद उसमें अच्छी तरह से मिट्टी भराई नहीं की गई है। मिट्टी कम भरने के कारण पुल के दोनों छोर पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं सड़क निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे कार्य के कारण जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ हो गए हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है। वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है फिसलन के कारण राहगीर गिर रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा मानक के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.