Chatra News: गिद्धौर में आषाढ़ी पूजा को लेकर मांगी गई मन्नत
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पारंपरिक आषाढ़ी पूजा के अवसर पर गांव के पुजारी एवं पाहन के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ मन्नत मांगने की रस्म पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि यह पौराणिक परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का विश्वास है कि विधि-विधान से आषाढ़ी पूजा संपन्न होने पर क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है, कृषि कार्य सुचारु रूप से चलता है तथा गांव में खुशहाली बनी रहती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु हर वर्ष इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।मन्नत यह भी पढ़ें- Chatra News: गांव पुजाई को लेकर मांगत में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मांगने के क्रम में श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी श्रद्धा एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.