Chatra News: गिद्धौर-पत्थलगड्डा मुख्य मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने खुद संभाली मरम्मत की कमान
चतरा, अक्टूबर 31 -- ग्रामीणों ने खुद शुरू की सड़क मरम्मत Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि । पत्थलगड्डा और गिद्धौर के सीमांत क्षेत्र पर स्थित मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों जर्जर हो गई है। सड़क के टूटे-फूटे होने से ग्रामीणों को गांव से पत्थलगड्डा प्रखंड मुख्यालय और गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय जाने में काफी परेशानी हो रही थी। स्थिति को देखते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने खुद मरम्मत का जिम्मा उठाया। उन्होंने सड़क पर मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से आवागमन सुगम बनाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। मरम्मत के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग जुटे और श्रमदान किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दोनों प्रखंडों को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है और इसकी हालत खराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.