Chatra News: गम्हरिया स्कूल परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग, कमिश्नर को दिया आवेदन
चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड प्रखंड के गम्हरिया स्कूल परिसर में जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासी शशि प्रमोद लाल ने इस निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराने की मांग करते हुए हजारीबाग प्रमंडल आयुक्त को एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदक शशि प्रमोद लाल का कहना है कि जिस भूमि पर यह चारदीवारी बनाई जा रही है, वह उनकी अपनी निजी भूमि है। इसके बावजूद, जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता द्वारा निविदा निकालकर इस विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शशि प्रमोद के अनुसार, इस मामले को लेकर उन्होंने पूर्व में चतरा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई थी, परंतु प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक स्तर से न्याय न मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.