चतरा, सितम्बर 12 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा गणपति पूजा को लेकर जगह- जगह पर भव्य पूजा पंडाल बनाई गई है। गणपति बप्पा मोरया की पूजा- अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात हो कि गणपति युवा क्लब नावाडीह, बरवाडीह, सिंघानी, तेतरिया एवं नोनगांव के द्वारा इस बार भी लाखो रुपए की लागत से स्थानीय कलाकारों के द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल के मॉडल में डेकोरेशन तैयार किया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर पिछले कई वर्षों से गणपति बप्पा की पूजा- अर्चना, स्थानी युवकों के द्वारा पूजा पंडाल बनाकर की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Decoration Ideas: बप्पा के स्वागत के लिए कलरफुल पेपर और मोर पंख से करें सजावट, सुंदर लगेगा दर...