चतरा, सितम्बर 20 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का चतरा प्रखंड में सफल आयोजन हुआ। इसमें अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 480 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट अनुशासन व खेल भावना का प्रदर्शन किया। खो खो: बालक वर्ग में इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा विजेता व युएचएस आरा उपविजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग ...