Chatra News: खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से मौत
चतरा, अगस्त 4 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की लावालौंग पंचायत स्थित भलुआही चानी गांव में मंगलवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय भुइयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संजय अपने घर के पास धान के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.