चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी के मिलन चौक के उत्तरी तरफ के क्षेत्र से कई वर्षों से जल जमाव की भारी समस्या हो रही है, जिसे लेकर कई ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से पक्की नाली निर्माण की मांग की जा रही है। मालूम हो कि पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुए झमाझम बारिश से धान के खेतों का पानी बढ़ने से पानी का बहाव अधिक होने लगा जो पानी खेतों से निकलकर मिलन चौक के उत्तरी छोर से गुजरते हुए बस्ती में प्रवेश कर रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी अन्नत कुमार कुशवाहा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से खेतों का पानी गांव के गलियों से नदी की तरफ गुजर रहा है जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ...