चतरा, नवम्बर 14 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। हिंदू सनातन धर्म के पवित्र एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कोयला परिवहन से जुड़ी कुव्यवस्था ने आम लोगों के साथ श्रद्धालुओ की परेशानी बढ़ा दी। टंडवा सिमरिया, पिपरवार रोड पर जगह जगह घंटों लोग जाम में फंसे रहे। बताया गया कि टंडवा फोरलेन स्थित पुलिस बैरक के समीप ट्रक एवं हाइवा मालिकों द्वारा दोनों ओर सड़क पर वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिए जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि कई चालक अपने वाहनों की चाबी लेकर मौके से चले गए हैं, जिससे सड़क से वाहनों को हटाना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jamui News: छठ पर्व को लेकर जमुई में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू इसका खामिय...