चतरा, सितम्बर 7 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। रोपवे निर्माण के लिए स्थल की मापी का कार्य शुरू कर दिया गया है। पर्यटन विभाग की टेक्निकल टीम ने कौलेश्वरी की तलहटी, कौलेश्वरी पहाड़ और कालेश्वरी के बीच बेलतरनी में नापी का कार्य शुरू किया है। टीम आधुनिक यंत्रों से निर्माण स्थल की लंबाई, ऊंचाई और दूरी का मेजरमेंट कर रही है। निर्माण स्थल की मापी शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लंबे समय से कौलेश्वरी में रोपवे की मांग की जा रही थी। रोपवे बनने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को 1750 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार मापी कार्...