चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कौरा उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय में 77 वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतापपुर प्रक्षेत्र रविन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा रूद्राक्ष का पौधा रोपण कर किया गया। इसके तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, एसएसबी कमांडेंट प्रकाश दास, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, संलग्न पदाधिकारी श्वेताभ सुमन, सेवा निवृत्त वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम कपील पासवान, रामस्वरूप यादव सहित वन विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख...