Chatra News: कोल हाईवा और डाक पार्सल पिकअप वैन में सीधी टक्कर
चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरियातू मोड़ के समीप शनिवार की अहले सुबह कोल वाहन और डाक पार्सल ले जा रही पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जबकि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सड़क किनारे स्थित एक दुकान में रखा करकट व मुर्गी पालन का जाली सहित अन्य सामान भी टूट गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे अमरपाली परियोजना से कोयला लादकर एक हाइवा कटकमसांडी डिपो की ओर जा रहा था। इसी दौरान रांची से डाक पार्सल लेकर चतरा जा रही पिकअप वैन बरियातू मोड़ के समीप पहुंची।बताया जाता है कि इसी बीच हाइवा अनियंत्रित हो गया और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गया।दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाइवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.