चतरा, नवम्बर 24 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर प्रखंड के डुमरिया द्वारी स्थित कोल साइडिंग पर मंगलवार से कोयला लोडिंग का कार्य शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को 60 डिब्बों वाली मालगाड़ी कोल साइडिंग पहुंची। इसके बाद कोयला लोडिंग शुरू की गई।बताया जाता है कि पिपावाव रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीआरसीएल) की ओर से लोडिंग का कार्य कराया जा रहा है। मालगाड़ी में करीब 3900 टन कोयला लोड किया जा रहा है। यहां से कोयला एनटीपीसी को भेजा जाएगा।लोडिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे मजदूरी, परिवहन और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल सकता है। हालांकि, ग्रामीणों ने कोयला लोडिंग के दौरान उड़ने वाली धूल से बचाव के लिए नियमित पानी का छिड़काव...