चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया सुभाष चौक पर कोयला वाहनों के परिचालन के विरोध में झामुमो नेता मनोज चंद्रा द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम से भाजपा जिला कमेटी ने पूर्णत: दूरी बना ली है। भाजपा सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष दामोदर गोप ने एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि इस धरना कार्यक्रम से पार्टी का कोई संबंध नहीं है और न ही पार्टी इसका किसी भी तरह से समर्थन करती है। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को 'सर्वदलीय' या 'भाजपा समर्थित' बताकर प्रचारित करना पूरी तरह गलत है। पार्टी ने सख्त लहजे में कहा कि इस धरने में यदि भाजपा का कोई नेता या कार्यकर्ता शामिल होता है, तो उसे पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं माना जाएगा। भाजपा के सभी कार्यक्रम संगठन की तय प्रक्रिया और प्रदेश ...