चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चतरा उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें हजारीबाग जिले से निकलने वाले कोयले का चतरा होकर किए जा रहे परिवहन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि हजारीबाग जिले में स्थित एनटीपीसी की कोयला परियोजना से प्रतिदिन लगभग 50 हजार टन कोयला चतरा के टंडवा, सिमरिया, चतरा और गिद्धौर मार्ग से होकर ले जाया जा रहा है। एनटीपीसी कोल परियोजना हजारीबाग में है, लेकिन कटकमसांडी रेलवे साइडिंग तक कोयला ले जाने के लिए 25 किलोमीटर के सीधे रास्ते को छोड़कर 105 किलोमीटर लंबा रास्ता चतरा जिले से होकर तय किया जा रहा है। झामुमो नेताओं का कहना है कि राजस्व और रॉयल्टी हजारीबाग जिले को मिल रही है, ...